शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के शुद्ध लाभ में 23.7% वृद्धि

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इस वर्ष की समान अवधि में मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के शुद्ध लाभ में 23.7% वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 479.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 593 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि में मदरसन सूमी की शुद्ध आमदनी 10,318.8 करोड़ रुपये से 30.2% बढ़ोतरी के साथ 13,431 करोड़ रुपये और एबिटा 19.3% वृद्धि के साथ 1,178 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान मदरसन सूमी का एबिटा मार्जिन 0.80% घट कर 8.8% रह गया।
बीएसई में मदरसन सूमी का शेयर 361.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 362.45 रुपये पर खुला और 368.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इस ऊपरी से फिसल कर यह लाल निशान में भी पहुँचा। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 9.25 रुपये या 2.56% की गिरावट के साथ 351.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!