शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचएसआईएल (HSIL) के मुनाफे में 17.7% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एचएसआईएल (HSIL) के मुनाफे में 17.7% गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी ने पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में हुए 28.54 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 532.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 534.1 करोड़ रुपये, एबिटा 8.8% घट कर 72.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.33% घट कर 13.5% रह गया। दूसरी ओर बीएसई में एचएसआईएल का शेयर 9.45 रुपये या 2.02% की मजबूती के साथ 477.05 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का शिखर 484.35 रुपये और निचला स्तर 271.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!