शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में वृद्धि

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे और आमदनी में इजाफा हुआ।

इस दौरान खाद्य उत्पाद निर्माता कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 3.6% बढ़ी। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 234 करोड़ रुपये से बढ़ कर 261 करोड़ रुपये और आमदनी 2,456.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,545.2 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 11.4% वृद्धि के साथ 378 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.04% बढ़ कर 14.8% रहा। दूसरी ओर बीएसई में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर 114.25 रुपये या 2.40% की मजबूती के साथ 4,872.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 4,914.25 रुपये और निचला स्तर 2,776.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!