शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शुद्ध लाभ में 23.3% बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 23.3% बढ़त हुई।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 3.5% वृद्धि हुई। नेस्ले इंडिया का शुद्ध लाभ 278.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 343.1 करोड़ रुपये और आमदनी 2,430.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,514 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही इसका एबिटा 20.5% वृद्धि के साथ 589 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.31% बढ़ कर 23.4% रहा। दूसरी ओर बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर 22.95 रुपये या 0.29% की हल्की गिरावट के साथ 7,770.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 8,000.00 रुपये और निचला स्तर 5,750.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!