शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, नेल्से इंडिया, ऐक्सिस बैंक, भारत पेट्रोलियम और कोल इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, नेल्से इंडिया, ऐक्सिस बैंक, भारत पेट्रोलियम और कोल इंडिया शामिल हैं।

लार्सन ऐंड टुब्रो - चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2,020.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
बिड़ला कॉर्पोरेशन - साल दर साल आधार पर कंपनी का तिमाही मुनाफा 97.8% घटा।
नेल्से इंडिया - पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में नेस्ले इंडिया का मुनाफे 23.2% बढ़त के साथ 343.1 करोड़ रुपये रहा।
ऐक्सिस बैंक - बैंक 11,626 करोड़ रुपये में 8.23% हिस्सेदारी बेचेगा।
भारत पेट्रोलियम - कंपनी का तिमाही मुनाफा 2,278 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,357.6 करोड़ रुपये रहा।
कोल इंडिया - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 40% घट कर 369 करोड़ रुपये रहा।
डीएलएफ - प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी का शुद्ध लाभ 204 करोड़ रुपये से 94% घट कर 12 करोड़ रुयपे रह गया।
क्विक हील - 113 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले कंपनी को जुलाई-सितंबर में सालाना आधार पर 292.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
ओएनजीसी - कंपनी ने केजी बेसिन से 2019 में गैस 2020 में तेल मिलने की संभावना जतायी है।
आईपीसीए लैब - कंपनी को मलेरिया विरोधी दवाइयों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!