शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने से सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) का घटा हुआ कम

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 102.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सद्भाव इन्फ्रा के घाटे में कमी इसकी आमदनी बढ़ने आयी, जो कि 270 करोड़ रुपये से 44% बढ़ कर 389 करोड़ रुपये हो गयी। समान अवधि में सद्भाव का एबिटा 31.4% बढ़त के साथ 251 करोड़ रुपये पर पहुँच गया। दूसरी ओर बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा का शेयर 123.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 123.55 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 11.05 बजे यह 0.60 रुपये या 0.49% की कमजोरी के साथ 123.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!