शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर 10.50% से अधिक गिरा

कमजोर तिमाही नतीजों से रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 10.50% से अधिक गिरावट दिख रही है।

रिलायंस कम्युनिकेशंस को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 62 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान तिमाही में 2,709 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 5,100 करोड़ रुपये के मुकाबले 53.3% गिरावट के साथ 2,615 करोड़ रुपये, एबिटा 76.3% की गिरावट के साथ 672 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 24.89% घटने के बाद 25.7% रह गया। दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 14.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 13.50 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे यह 1.55 रुपये या 11.03% की कमजोरी के साथ 12.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!