शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) करेगी अमेरिका में संयंत्र का शुभारंभ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) 20 नवंबर को अमेरिका में अपने पहले उत्पादन संयंत्र का शुभारंभ करेगी।

संयंत्र में अमेरिकी बाजार के लिए ही ऑफ-रोड वाहनों का उत्पादन किया जायेगा। महिंद्रा इस समय अमेरिका में एमब्रांड एक्सटीवी ब्रांड के अंतर्गत लोड-हॉलिंग, चार-पहिया तथा उपयोगिता वाहन बेचती है। दूसरी तरफ आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर बीएसई में 1,393.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,404.15 रुपये पर खुला और 1,430.95 रुपये के शिखर तक चढ़ा। इसके बाद सत्र के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 17.55 रुपये या 1.26% की तेजी के साथ 1,410.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!