शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : हैवेल्स इंडिया, भारती एयरटेल, अदाणी एंटरप्राइजेज, एनएमडीसी और सन फार्मा

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें हैवेल्स इंडिया, भारती एयरटेल, अदाणी एंटरप्राइजेज, एनएमडीसी और सन फार्मा शामिल हैं।

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट - कंपनी का जुलाई-सितंबर तिमाही का मुनाफा 36% बढ़त के साथ 176 करोड़ रुपये हो गया।
स्टार सीमेंट - स्टार सीमेंट का तिमाही शुद्ध मुनाफा 41% बढ़ोतरी के साथ 18.5 करोड़ रुपये रहा।
श्री रेणुका शुगर - कंपनी को पिछले साल जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 2.5 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार 119 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
एनएमडीसी - एनएमडीसी का तिमाही शुद्ध लाभ 9.6% इजाफे के साथ 844.4 करोड़ रुपये रहा।
धनलक्ष्मी बैंक - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 6 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.1 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय 8.2% बढ़त के साथ 90.9 करोड़ रुपये रही।
अदाणी एंटरप्राइजेज - पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 36.7 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार समान अवधि में 15.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
रेप्को होम फाइनेंस - साल दर साल आधार पर रेप्को होम के तिमाही मुनाफे में 22.3% और शुद्ध आमदनी में 7.5% की बढ़त हुई।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया - 43.5 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले बैंक को 344.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
भारती एयरटेल - कंपनी टावर इकाई में 3.5% हिस्सेदारी बेच कर 40 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना बना रही है।
हैवेल्स इंडिया - हैवेल्स इंडिया ने दक्षिण कोरिया की ह्यूंडै इलेक्ट्रिक के साथ लॉ और मीडियम वोल्टेज प्रोटेक्शन और स्विचिंग उपकरणों की आपूर्ति के लिए करार किया है।
सन फार्मा - सन फार्मा की सहायर कंपनी टैरो को फेक्सोफेनेडाइन हाइड्रोक्लोराइड ओरल सस्पेंशन के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!