शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) की आमदनी और लाभ घटे

सालाना आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के मुनाफे और शुद्ध आमदनी में गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में रहे 122.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.7% गिरावट के साथ 115.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 1,664 करोड़ रुपये से 5% घट कर 1,581 करोड़ रुपये, एबिटा 5.3% गिरावट के साथ 284 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 0.7% कम 18% रहा। इसके बाद दिलीप बिल्डकॉन का शेयर बीएसई में 872.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 869.10 रुपये पर खुला और 904.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे दिलीप बिल्डकॉन के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.12% की बढ़त के साथ 873.50 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!