शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद गिरा आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का शेयर

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शुद्ध लाभ में 25.4% बढ़त हुई।

कंपनी ने 413.16 करोड़ रुपये के मुकाबले 518 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। इस दौरान वाहन कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,981 करोड़ रुपये से 9.8% बढ़ कर करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर ही समान समय में गुड़गाँव में स्थित आयशर मोटर्स का एबिटा 52.2% बढ़ कर 816 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 10.51% अधिक 37.7% रहा। उधर वित्तीय नतीजों की घोषणा के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट आयी। इससे पहले आज कंपनी का शेयर बीएसई में 30,561.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 30,565.00 रुपये पर खुला और 30,960.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे आयशर मोटर्स के शेयरों में 461.30 रुपये या 1.51% की कमजोरी के साथ 30,100.55 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!