शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) की शेयर पूँजी बढ़ कर 2,39,93,09,346 रुपये हो गयी।

प्रमुख दवा कंपनी की शेयर पूँजी में इजाफा 'सन कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2015' के तहत 1 रुपये प्रति वाले 1,260 इक्विटी शेयर आवंटित करने के कारण हुई है। शेयरों के आवंटन का निर्णय आज कंपनी के निदेशकों की आवंटन समिति ने ही लिया।
उधर आज सन फार्मास्युटिकल का शेयर बीएसई में 532.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 532.00 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 537.50 रुपये तक चढ़ा और 517.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में सन फार्मास्युटिकल का शेयर 6.35 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 526.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 730.75 रुपये और निचला स्तर 433.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!