शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के मुनाफे में 35.69% गिरावट दर्ज

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के मुनाफे में 35.69% गिरावट दर्ज की गयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 552 करोड़ रुपये के मुकाबले 355 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस बीच बैंक की कुल आमदनी 12,047 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.68% बढ़त के साथ 12,490 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आमदनी 3,426 करोड़ रुपये से 8.58% अधिक 3,720 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध एनपीए अनुपात 5.46% से घट कर 5.05% रहा। इसके बाद बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 174.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 177.35 रुपये पर खुला। 180.90 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1.40 बजे बैंक के शेयरों में 1.60 रुपये या 0.92% की मजबूती के साथ 176.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!