शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने अपनी सहायक कंपनी प्रोमेथॉन होल्डिंग (यूके) की 34.42% हिस्सेदारी बेच दी है।

निजी इक्विटी फर्म एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट ने यह हिस्सेदारी अपनी निवेशक कंपनी के जरिये खरीदी है। बता दें कि प्रोमेथॉन होल्डिंग, हॉलिडेब्रेक की नियंत्रक कंपनी है, जिसकी 65.6% हिस्सेदारी कॉक्स ऐंड किंग्स के पास ही रहेगी। वहीं एसएसजी कैपिटल ग्रुप के पास कॉक्स ऐंड किंग्स में 2.72% शेयरधारिता है। उधर बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 250.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 253.00 रुपये पर खुला और 263.00 रुपये तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 3.00 रुपये या 1.20% की मजबूती के साथ 253.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!