शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीआईएल (HDIL) के शेयर भाव में इसलिए हुई बढ़त

एचडीआईएल (HDIL) के शेयर में करीब 2% की बढ़ोतरी दिख रही है।

दरअसल कंपनी ने आंध्र बैंक को बकाया देय राशि के कुछ हिस्से का भुगतान करने का ऐलान किया, जिसका कंपनी के शेयर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता दिखा। बीएसई में एचडीआईएल का शेयर 57.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 57.60 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 60.25 रुपये तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 2.01% की मजबूती के साथ 58.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 101.85 रुपये और निचला स्तर 45.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!