शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) का शेयर कल होगा सूचीबद्ध

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Standard Life Insurance) का शेयर सूचकांकों पर शुक्रवार 17 नवंबर को सूचीबद्ध होगा। एचडीएफसी की सहायक कंपनी एचडीएफसी स्टैंडर्ड के आईपीओ इश्यू को 4.89 गुना ओवरसबस्क्राइब किया गयाथा। कंपनी को 8,695 करोड़ रुपये के आईपीओ को 21,97,59,218 शेयरों के मुकाबले 1,07,50,87,700 शेयरों के लिए आवेदन मिले, जिसमें 275-290 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था। इसमें कुल 11.37 लाख आवेदनकर्ताओं ने आवेदन किये। कंपनी ने एंकर निवेशकों के माध्यम से 2,322 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!