शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) ने किया आईपीओ का ऐलान

कॉक्स ऐंड किंग्स (Cox & Kings) अपने शिक्षा यात्रा व्यापार के लिए आईपीओ लायेगी।

कंपनी का यह व्यापार यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में फैला है, जिसकी शुरुआत 2011 में यूके आधारित हॉलिडेब्रेक के अधिग्रहण से हुई थी। कंपनी ने हॉलिडेब्रेक को 2,300 करोड़ रुपये में खरीदा था। बता दें कि कॉक्स ऐंड किंग्स शिक्षा यात्रा व्यापार से 30% आमदनी और 35% तक ऑपरेटिंग मुनाफा प्राप्त करती है।
दूसरी ओर आज बीएसई में कॉक्स ऐंड किंग्स का शेयर 250.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सुबह 255.95 रुपये पर खुला और 260.00 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब पौने 3 बजे कॉक्स ऐंड किंग्स के शेयरों में 3.15 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 253.55 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!