शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने जुटाये 2,500 करोड़ रुपये

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने बैंक तथा वित्तीय संस्थानों से 2,500 करोड़ रुपये हासिल किये हैं।

कंपनी ने अपने ऋण का पुनर्वित्तीयन करने के लिए यह धन 5-7 वर्षों के परिपक्व समय के साथ सावधि ऋण और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटाये हैं। इससे कंपनी के फंडों की लागत कम होगी, जिससे शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में सुधार होगा। उधर बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 453.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 451.30 रुपये पर खुला और 429.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 2 बजे रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 7.30 रुपये या 1.61% की कमजोरी के साथ 446.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख