शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हाइक (Hike) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) में हुआ करार

मैसेजिंग ऐप्प हाइक (Hike) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) के साथ करार किया है।

हाइक ने भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त कंपनी के साथ इसके मोबाइल वॉलेट उत्पाद को मजबूती प्रदान करने के लिए हाथ मिलाया। हाइक के उपयोगकर्ता बैंक के व्यापारी और उपयोगिता भुगतान सहित इसकी विशाल उत्पाद लाइन तक पहुँच सकेंगे। वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक की पहुँच 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं तक हो जायेगी। बता दें कि दिसंबर 2012 में शुरू हुए हाइक में भारती एयरटेल का भी निवेश है, जो एयरटेल पेमेंट्स बैंक की मूल कंपनी है।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 503.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 505.00 रुपये पर खुला और 495.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 2 बजे भारती एयरटेल के शेयरों में 2.60 रुपये या 0.52% की कमजोरी के साथ 500.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!