शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने किया 4जी नेटवर्क के विस्तार का ऐलान

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) ने अपनी 4जी नेटवर्क क्षमता को दोगुना करने का ऐलान किया है।

आइडिया 1800 मेगाहर्ट्ज में 5मेगाहर्ट्ज स्पेक्टर्म जोड़ कर अपनी 4जी क्षमता के विस्तार की प्रक्रिया में है। कंपनी ने 7,200 स्थानों की पहचान की है, जिसमें से महाराष्ट्र और गोवा में 7,100 गाँव और 525 से अधिक कस्बे हैं। साथ ही आइडिया ने चालू वित्त वर्ष में 3,700 नयी ब्रॉडबैंड जगहों को शामिल करने की भी योजना बनायी है। इससे आइडिया के उपभोक्ताओं को तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड रफ्तार मिलेगी।
उधर बीएसई में आइडिया के शेयर ने 96.05 रुपये के बंद भाव के मुकाबले सपाट शुरुआत की है। करीब साढ़े 10 बजे यह 0.30 रुपये या 0.31% की कमजोरी के साथ 95.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!