शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) में 10% से अधिक की उछाल


स्वराज इंजंस (Swaraj Engines) के शेयर भाव में आज 10% से अधिक की तेजी है।

मंगलवार को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें शेयरों की वापस खरीद पर विचार किया जायेगा। इसी खबर का स्वराज इंजंस के शेयर पर काफी सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में स्वराज इंजंस का शेयर 1,894.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 2,010.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे यह 204.75 रुपये या 10.81% की बढ़त के साथ 2,099.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!