शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आज प्राज इंडस्ट्रीज (Praj Industries) का शेयर अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँच गया।

प्राज ने पिछले 2 महीनों में काफी बढ़त हासिल की है और इसी प्रक्रिया में मासिक चार्ट पर यह गिरावट चैनल पैटर्न से बाहर निकल गया है। इस समय बाजार संकेतक आरएसआई संकेत दे रहा रहा है कि यह शेयर वर्तमान में एक अधिक्रीत स्थिति में कारोबार कर रहा है। हालाँकि इसका यह मतलब नहीं है यहाँ से इसमें गिरावट शुरू होगी। मगर एक नयी ऊपरी चाल से पहले इसमें ठहराव (कंसोलिडेशन) देखने को मिल सकता है।
बीएसई में प्राज इंडस्ट्रीज का शेयर 105.75 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 110.00 रुपये पर खुला और 124.50 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे यह 13.25 रुपये या 12.53% की बढ़त के साथ 119.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख