शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी


रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अमेरिका में स्थित अपनी सहायक कंपनी और शेल गैस संपत्ति रिलायंस मार्सेलस की हिस्सेदारी बिकवाली का सौदा पूरा कर लिया।

रिलायंस मार्सेलस, रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ ही रिलायंस होल्डिंग की भी सहायक कंपनी है। कंपनी ने इसकी हिस्सेदारी बीकेवी चेल्सी को 12.6 करोड़ डॉलर में बेची। 06 अक्टूबर को घोषित हुआ बिकवाली सौदा 01 अप्रैल 2018 से लागू होगा।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 945.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 948.00 रुपये पर खुला और 959.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2 बजे यह 6.80 रुपये या 0.72% की तेजी के साथ 951.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!