शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीवीआर (PVR) के निदेशकों और प्रमोटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

फिल्म मनोरंजन कंपनी पीवीआर (PVR) और इसके निदेशकों तथा प्रमोटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

गुड़गाँव पुलिस ने सुशांत लोक फेज - 1 पुलिस स्टेशन में गुड़गाँव सिविल कोर्ट के निर्देश पर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में एफआईआर दर्ज की है। प्रमोटरों अजय बिजली, संजीव बिजली, निहारिका बिजली और अन्य 8 लोगों पर 820 करोड़ रुपये के शेयरों को मूल्य से अधिक दामों पर गैर-कानूनी तरीके से बेचने का आरोप है, जिससे गुड़गाँव स्थित रियल एस्टेट कंपनियों को नुकसान हुआ है। यह मामला ऐलान ग्रुप द्वारा कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाने से सामने आया, जिसने पुलिस को इस बाबत संबंधित लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इस खबर से पीवीआर के शेयर में आज कमजोरी आयी है।
बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,347.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,340.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 1,300.00 तक गिरा। सवा 3 के आस-पास बजे कंपनी के शेयरों में 39.55 रुपये या 2.94% की गिरावट के साथ 1,307.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!