शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने हिस्सेदारी बिकवाली के खिलाफ लिखा पीएम को पत्र

तेल और गैस की सरकारी कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने अपनी ऑयल फील्ड्स में हिस्सेदारी बिकवाली के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है।

कंपनी ने ऑयल फील्ड्स की हिस्सेदारी निजी कंपनियों को बेचने के सरकारी फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। खबर है कि सरकार ने ओएनजीसी की मौजूदा ऑयल फील्ड्स में 60% हिस्सेदारी बिकवाली की योजना बनायी थी। ओएनजीसी ने इससे अपने उत्पादन में गिरावट आने की भी बात कही है। उधर शुक्रवार को ओएजीसी का शेयर 0.55 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 180.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 212.00 रुपये तक चढ़ा और 155.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख