शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने की पीएसयू बैंकों के विलय के खिलाफ गुजारिश

केनरा बैंक (Canara Bank) ने केंद्र सरकार से उच्च एनपीए वाले छोटे पीएसयू बैंकों के विलय पर विचार न करने की गुजारिश की है।

केंद्र ने पहले ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पाँच सहायक बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय सुनिश्चित कर दिया है। बैंक की ओर से कहा गया है कि इस तरह विलय से बैंकिंग उद्योग को कोई लाभ नहीं होता, बल्कि एनपीए का बोझ एक कंपनी से दूसरी कंपनी पर पहुँच जाता है। उधर शुक्रवार को केनरा बैंक का शेयर 3.70 रुपये या 0.94% की मजबूती के साथ 390.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 463.40 रुपये तक चढ़ा और 250.26 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!