शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इस कंपनी ने खरीदी भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) की हिस्सेदारी

रिफॉर्म ट्रेडिंग ने भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) के 6,91,913 शेयर खरीदे हैं।

रिफॉर्म ट्रेडिंग ने कंपनी के इन शेयरों को खुले बाजार सौदे में खरीदा है, जो इसकी 4.34% हिस्सेदारी के बराबर हैं। हालाँकि इनमें से केवल 1 लाख शेयर ही वोटिंग अधिकार वाले हैं। दूसरी तरफ शुक्रवार को भगेरिया इंडस्ट्रीज का शेयर 6.35 रुपये या 2.18% की कमजोरी के साथ 284.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 406.60 रुपये तक चढ़ा और 228.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!