शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) के शेयर में 2.50% तेजी

लगातार तीन सत्रों में गिरावट के बाद आज वर्धमान टेक्सटाइल्स (Vardhman Textiles) के शेयर में करीब 2.50% बढ़त चल रही है।

खबर है कि शुक्रवार को फ्रेंक्लिन टेम्प्लेटन म्यूचुअल फंड ने वर्धमान टेक्सटाइल्स के 1,300 रुपये प्रति के भाव पर 7.15 लाख इक्विटी शेयर (1.2% हिस्सेदारी) खरीदे, जिससे इसके पास कंपनी की कुल 2.8% हिस्सेदारी हो गयी है। बिकवाली सौदे से ही वर्धमान टेक्सटाइल्स के शेयर में तेजी आयी है। बीएसई में वर्धमान टेक्सटाइल्स का शेयर 1,280.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,292.45 रुपये के भाव पर खुला और 1,331.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 31.95 रुपये या 2.49% की बढ़त के साथ 1,312.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!