शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) करेगी शेयर जारी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) अपनी मूल कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) को 2.5 करोड़ शेयर जारी करेगी।

कल हुई महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल की सिक्योरिटीज इश्यू समिति ने 2 रुपये प्रति वाले 2.5 करोड़ शेयरों को 422 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 1,055 करोड़ रुपये में जारी करने का निर्णय लिया।
उधर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर बाजार में गिरावट के बीच लाल निशान में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 449.60 रुपये के मुकाबले 451.00 रुपये पर खुला है। सुबह सवा 10 बजे के आस-पास यह 3.10 रुपये या 0.69% की कमजोरी के साथ 446.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!