शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) आज से शुरू करेगी शेयरों की वापस खरीद

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) आज से 14 दिसंबर तक शेयरों की वापस खरीद (बायबैक) करेगी।

कंपनी कुल 11.30 करोड़ शेयरों को 1,150 रुपये के भाव पर कुल 13,000 करोड़ रुपये में खरीदेगी। इन्फोसिस अपने 36 सालों के इतिहास में पहली बार शेयर वापस खरीद रही है।
उधर इन्फोसिस का शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद हरे निशान में है। बीएसई में कंपनी का शेयर 983.30 रुपये के मुकाबले 989.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10.35 बजे के आस-पास यह 2.35 रुपये या 0.24% की बढ़त के साथ 985.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!