शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अबान ऑफशोर (Aban Offshore) ने की नयी सहायक कंपनी स्थापित

तेल कंपनियों को भारत की सबसे बड़ी अपतटीय ड्रिलिंग सेवा प्रदाता अबान ऑफशोर (Aban Offshore) ने सिंगापुर में नयी सहायक कंपनी शुरू की है।

कंपनी ने मात्र 100 डॉलर की चुकता पूँजी के साथ अबान हाइड्रोकार्बन्स को अधिक टेंडरों में भाग लेने के लिए स्थापित किया है, जिसकी 100% हिस्सेदारी अबान ऑफशोर के पास ही है।
दूसरी तरफ कमजोर शुरुआत के बाद अबान ऑफशोर के शेयर में थोड़ी मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 198.65 रुपये के मुकाबले 197.75 रुपये पर खुला है। सवा 11 बजे के आस-पास यह 0.85 रुपये या 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 199.50 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!