शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी (HDFC) बेचेगी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

एचडीएफसी (HDFC) अपनी सहायक कंपनी एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट में हिस्सेदारी बेचेगी।

एचडीएफसी सहायक कंपनी में आईपीओ के माध्यम से अपनी 9.98% हिस्सेदारी घटायेगी, जिससे इसकी एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट में 50.1% शेयरधारिता शेष रहेगी। इस खबर से एचडीएफसी के शेयर में थोड़ी कमजोरी आयी है।
बीएसई में एचडीएफसी का शेयर 1,677.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,680.00 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 1,663.30 रुपये तक फिसला। साढ़े 12 बजे के आस-पास यह शेयर 6.85 रुपये या 0.41% की गिरावट के साथ 1,671.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!