शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अतुल ऑटो (Atul Auto) की नवंबर बिक्री में मामूली वृद्धि दर्ज

अतुल ऑटो (Atul Auto) की नवंबर बिक्री में सालाना आधार पर हल्की बढ़ोतरी हुई है।

नवंबर 2016 में बेचे गये 3,450 इकाई के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी ने 3,555 इकाई वाहन बेचे। इसके अलावा अप्रैल-नवंबर की अवधि में देखें तो इस साल अतुल ऑटो ने कुल 28,230 वाहन बेच दिये हैं, जबकि पिछले कारोबारी वर्ष की समान अवधि में इसने 1.35% कम 27,854 वाहन बेचे थे।
उधर बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 426.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 424.85 रुपये पर खुला और 438.00 रुपये तक ऊपर गया। 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.25% की कमजोरी के साथ 425.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!