शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हैवेल्स इंडिया (Havells India) की सहायक कंपनी ने बेची हिस्सेदारी

हैवेल्स इंडिया (Havells India) की सहायक कंपनी हैवेल्स होल्डिंग्स (Havells Holdings) ने फीलो माल्टा में अपनी शेष 20% हिस्सेदारी भी बेच दी है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी करीब 264.82 करोड़ रुपये में शंघाई फेलियो अकाउस्टिक्स को बेची है। इसके अलावा हैवेल्स होल्डिंग्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हैवेल्स इंटरनेशनल के जरिये हैवेल्स सिलवेनिया थाईलैंड में अपनी 100% हिस्सेदारी भी फेलियो को ही करीब 12.28 करोड़ रुपये में बेच दी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में हैवेल्स इंडिया का शेयर 1.95 रुपये या 0.38% की कमजोरी के साथ 508.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 564.30 रुपये और निचला स्तर 310.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!