शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

5% से अधिक चढ़ा एफआईईएम इंडस्ट्रीज (FIEM Industries) का शेयर

एफआईईएम इंडस्ट्रीज (FIEM Industries) के शेयर में 5% से अधिक बढ़त चल रही है।

कंपनी के शेयर में मजबूती दो जापानी कंपनियों, ऐसन इंडस्ट्री और टोयोटा सुशो, के साथ करार की घोषणा से आयी है। करार के तहत भारत में सहायक कंपनी स्थापित की जायेगी, जिससे दो-तिपहिया वाहनों के लिए ईंधन पम्प मॉड्यूल और आईसी कनेक्टर असेंबली का उत्पादन किया जायेगा। उधर बीएसई में एफआईईएम का शेयर 893.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 911.10 रुपये पर खुला और 952.90 रुपये के 1 महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे एफआईईएम इंडस्ट्रीज का शेयर 47.45 रुपये या 5.31% की मजबूती के साथ 941.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!