शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) के शेयर भाव में जोरदार उछाल

आज बालाजी एमाइंस (Balaji Amines) के शेयर में 6% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

बालाजी एमाइंस को सोलापुर, महाराष्ट्र के एमआईडीसी चिंचोली में 3.60 लाख वर्ग मीटर (90 एकड़) जमीन आवंटित की गयी है, जिसका कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। बालाजी एमाइंस इस जमीन का इस्तेमाल विस्तार परियोजनाओं में करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में आज बालाजी एमाइंस ने 595.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 599.15 रुपये पर शुरुआत की और 659.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 40.80 रुपये या 6.85% की बढ़त के साथ 636.05 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!