शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) को मिली पर्यावरण संबंधी मंजूरी

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) को गुजरात में तकनीकी ग्रेड कीटनाशक उत्पादन संयंत्र की स्थापना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल गयी है।

केंद्र सरकार के ग्रीन पैनल ने कंपनी को 250 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले संयंत्र के लिए हरी झंडी दिखा दी, जिसकी वार्षिक क्षमता 32,350 टन होगी। कंपनी की नयी इकाई भरूच जिले की वग्र तालुका में 20 हेक्टर में फैली होगी। उधर बीएसई में आज जुबिलेंट लाइफ साइंसेज ने 692.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 700.00 रुपये पर शुरुआत की और सत्र के दौरान यह 743.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 13.30 रुपये या 1.92% की बढ़त के साथ 705.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख