शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेट्रो किराया न बढ़ा तो रोजाना होगा 90 लाख रुपये का घाटा - रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra)

मुंबई मेट्रो का किराया न बढ़ाये जाने पर रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) को रोजाना 90 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा।

सोमवार को कंपनी द्वारा दाखिल की गयी किराया बढ़ाने से संबंधित अर्जी को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। रिलायंस इन्फ्रा ही मुंबई मेट्रो वन का संचालन करती है। सोमवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय में इस मामले में कई अर्जियों पर सुनवाई हुई, जिनमें मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और कांग्रेस नेता संजय निरुपम की किराया वृद्धि के खिलाफ दाखिल की गयी याचिका भी शामिल थी। दूसरी तरफ आज रिलायंस इन्फ्रा का शेयर बीएसई में हरे निशान में नहीं आ पाया है। बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा का शेयर 438.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 438.00 रुपये पर खुला और 430.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। बाजार में गिरावट के बीच करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 2.90 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 435.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!