शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) हिस्सेदारी बेच कर जुटायेगा 11,626 करोड़ रुपये

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को अपनी 9% हिस्सेदारी बेचने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

निजी क्षेत्र में देश की तीसरा सबसे बड़ा बैंक बिकवाली सौदे से 11,626 करोड़ रुपये प्राप्त करेगा। बैंक के निदेशक समूह ने इस मामले में 10 नवंबर को ही हरी झंडी दिखा दी थी। इस खबर से ऐक्सिस बैंक के शेयर ने भी तेज शुरुआत की है। बीएसई में बैंक का शेयर 542.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 549.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब यह 7.10 रुपये या 1.31% की मजबूती के साथ 549.55 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!