शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने ऐसे जुटाये 180 करोड़ रुपये

गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने 180 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने यह धनराशि गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके जुटायी है। कैपिटल फर्स्ट की डिबेंचर समिति ने शुक्रवार को डिबेंचरों के माध्यम से 400 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी थी, जो कि 08 दिसंबर 2022 को परिपक्व होंगे। उधर बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 691.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 695.50 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 0.25 रुपये या 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 690.45 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!