शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इसलिए टूटा मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर

आज मैक्स इंडिया (Max India) के शेयर में करीब 4.50% की कमजोरी चल रही है।

मैक्स इंडिया की साझा उद्यम कंपनी मैक्स हेल्थेयर इंस्टिट्यूट (Max Healthcare Institute) को दिल्ली सरकार से शालीमार बाग में स्थित इसके मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द किये जाने का नोटिस मिला है। दरअसल इसी अस्पताल ने हाल ही में समय से पहले पैदा हुए जुड़वाँ बच्चों को मृत घोषित कर दिया था और उनके शव को प्लास्टिक बैग में रख कर उनके परिजनों को सौंप दिया था, जबकि उनमें एक बच्चा जिंदा था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस लापरवाही के कारण ही दिल्ली सरकार ने यह सख्त फैसला लिया। वहीं मैक्स इंडिया ने इस निर्णय को सख्त और अपनी सफाई पेश करने का पर्याप्त अवसर न दिये जाने की बात कही है।
आज बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर 134.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 132.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 1 बजे मैक्स इंडिया के शेयरों में 6.05 रुपये या 4.50% की कमजोरी के साथ 128.25 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!