शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बढ़ाये यात्री वाहनों के दाम

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने सभी यात्री वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये की वृद्धि का ऐलान किया है।

कंपनी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया है। टाटा मोटर्स के वाहनों की बढ़ी हुई कीमतें जनवरी 2018 से लागू होंगी। आज सुबह बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 411.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 412.00 रुपये पर खुला और 415.35 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 0.85 रुपये या 0.21% की कमजोरी के साथ 410.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!