शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए ने एक नयी दवाई के लिए मंजूरी दे दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने डैरिफेनासिन के लिए सहमति प्रदान की है, जिसका इस्तेमाल अति मूत्राशय के इलाज में किया जाता है। यह दवा उपचारात्मक उद्देश्य से ऐलर्गन फार्मा की इनेब्लेक्स के सम्तुल्य है। दूसरी तरफ बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 517.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 525.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 533.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।। करीब 1 बजे यह 8.70 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 526.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख