शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) ने ग्रासिम (Grasim) को दिया अधिकार

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) ने करार के तहत ग्रासिम (Grasim) को 15 साल के लिए अधिकार दिया है।

कंपनी ने ग्रासिम को वीएफवाई व्यवसाय का प्रबंधन, उपयोग और नियंत्रण करने का अधिकार प्रदान किया, जिसके बदले में इसे 600 करोड़ रुपये बतौर रॉयल्टी प्राप्त होंगे।
उधर बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर 1,382.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,405.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे यह 42.35 रुपये या 3.06% की कमजोरी के साथ 1,340.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं ग्रासिम का शेयर 1.40 रुपये या 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 1,118.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!