शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने चेन्नई में शुरू की वोल्ट सेवा

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने चेन्नई में अपनी वॉयस ओवर एलटीई (वोल्ट) सेवा शुरू कर दी है।

4जी पर चलने वाली एयरटेल की वोल्ट सेवा से उपभोक्ता तेज कॉल सेट-अप समय के साथ एचडी क्वालिटी वॉयस कॉल्स कर सकेंगे। एयरटेल की इस सुविधा का 4जी/एलटीई मोबाइल उपकरणों पर एयरटेल की 4जी सिम के साथ ही लाभ उठाया जा सकता है। वोल्ट के उपयोग पर किसी प्रकार का अतिरिक्त डैटा शुल्क नहीं लिया जायेगा वोल्ट के माध्यम से की जाने वाली कॉलों पर मौजूदा प्लैन या पैक लाभ के तहत शुल्क वसूला जायेगा। दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 523.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 528.50 रुपये पर खुला और 515.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.00 रुपये या 1.34% की कमजोरी के साथ 516.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 565.00 रुपये और निचला स्तर 289.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!