शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इस कारण उछला मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) का शेयर

मनपसंद बेवरेजेज (Manpasand Beverages) के शेयर में आज 7% से अधिक की मजबूती आयी है।

पेय उत्पाद निर्माता कंपनी के शेयर में तेजी आरबीआई (RBI) को ओर इसकी विदेशी निवेश सीमा को 24% से बढ़ा कर 49% किये जाने के कारण आयी। केंद्रीय बैंक ने मनपसंद बेवरेजेज में विदेशी खरीदारों को और निवेश करने की भी सहमति दे दी। बीएसई में मनपसंद बेवरेजेज का शेयर 375.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 390.00 रुपये पर खुला और 409.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 27.00 रुपये या 7.20% की मजबूती के साथ 402.05 रुपये के स्तर पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!