शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

ल्युपिन (Lupin) को एक नयी दवाई के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को टिडेमी (3 एमजी / 0.03 एमजी / 0.451 एमजी मात्रा की ड्रोसपिरेनन, इथीनिल एस्ट्राडायल तथा लेवोमेफोलेट केल्शियम टेबलेट्स तथा 0.451 एमजी मात्रा की लेवोमेफोलेट केल्शियम गोलियों) की बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। यह दवा बेयर हेल्थकेयर की सेफिरल गोली का जेनेरिक वर्जन है। उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर 843.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 847.00 रुपये पर खुला और 854.95 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 8.40 रुपये या 1.00% की बढ़त के साथ 852.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!