शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) ने किये शेयर आवंटित

यस बैंक (Yes Bank) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने विभिन्न कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 2 रुपये मूल कीमत के 11,14,425 इक्विटी शेयर आवंटित किये, जिससे इसकी शेयर पूँजी 4,59,52,12,580 रुपये से बढ़ कर 4,59,74,41,430 रुपये हो गयी है। बीएसई में यस बैंक का शेयर 301.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 302.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 305 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 2.10 रुपये या 0.70% की मजबूती के साथ 303.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!