शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीआईपी क्लोथिंग (VIP Clothing) का शेयर 9% से अधिक उछला

वीआईपी क्लोथिंग (VIP Clothing) का शेयर भाव आज 9% से अधिक चढ़ा है।

दरअसल 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 3.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इसके मुकाबले कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,7 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। इसी दौरान कंपनी की आमदनी 57.6 करोड़ रुपये से 12% बढ़ कर 64.3 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर वीआईपी क्लोथिंग का एबिटा 64% बढ़त के साथ 6.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.20% बढ़ कर 10% हो गया।
बीएसई में वीआईपी क्लोथिंग का शेयर 59.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 64.85 रुपये पर खुला और 67.60 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक उछला। करीब साढ़े 12 बजे यह शेयर 5.40 रुपये या 9.02% की मजबूती के साथ 65.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!