शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) ने खोला एकीकृत खाद्य उत्पादन और रसद सुविधा संयंत्र

एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने पंजाब के कपूरथला में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नया एकीकृत खाद्य उत्पादन और रसद सुविधा संयंत्र खोला है।

8 लाख वर्ग फीट में फैले इस संयंत्र में आटा, नूडल्स, वेफर्स, बिस्कुट, फलों के रस और अन्य फल-आधारित पेय पदार्थों का उत्पादन किया जायेगा। साथ ही आईटीसी दूध से बने तैयार पेय पदार्थ और जमी हुई मिठाइयों की भी शुरुआत करेगी।
बीएसई में आईटीसी का शेयर 263.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 265.60 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 267.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.50 बजे यह शेयर 2.15 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 266.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!